spot_img
Tuesday, October 14, 2025

Bharatmala Project Scam : भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले में बड़ा खुलासा…! EOW की विशेष कोर्ट में 7600 पन्नों का चालान पेश…यहां देखें Video

रायपुर, 13 अक्टूबर। Bharatmala Project Scam : छत्तीसगढ़ में भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाले से जुड़ी बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW)...

Latest Posts

Aaj Ka Rashifal 08 April : आज का दिन लाएगा नई उम्मीदें या चुनौतियाँ? आज किस्मत का सितारा किसका चमकेगा? जानिए आज क्या कहती है आपकी किस्मत…

Aaj Ka Rashifal 08 April

रायपुर। हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग अपने राशिफल के बारे में जानने के लिए बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन क्या कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

जैसा कि सभी जानते है कि हर राशि का एक स्वामी गृह होता है। तो हर दिन का राशिफल ग्रह गोचर पर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है। हालांकि दुनिया भर में करोड़ों लोग एक ही नाम राशि के होते हैं तो जरूरी नहीं सभी का फलादेश एक जैसा हो। तो चलिए बताते हैं आज आपकी राशि में क्या-क्या है?

सबसे पहले बात मेष राशि की

मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातकों को आज के दिन पढ़ाई में सफलता मिलेगी। दोस्तों से मिलकर दिन अच्छा बीतेगा। पार्टनर को बाहर घुमाने ले जाएं, तो मूड ठीक रहेगा। कामों को समझदारी से पूरा करेंगे। शाम को घूमने का प्लान बन सकता है। आमदनी और व्यापार में फायदा होगा। सुबह थोड़ा दबाव रहेगा, लेकिन दोपहर के बाद हल्का महसूस करेंगे।

  • धन-संपत्तिः दिन सुख-सुविधा जुटाने में बीतेगा।
  • सेहतः कफ, कोल्ड और पुरानी बीमारी उभर सकती
  • करियरः मेहनत का फल मिलेगा, मित्र सहयोग देंगे।
  • प्यारः विवाह योग बन रहा है, प्रेम विवाह भी संभव ।
  • परिवारः पार्टनर की सेहत पर ध्यान दें।
  • उपायः तुलसी को जल दें और परिक्रमा करें।
  • पूर्वाभासः कोई पुराना काम आज पूरा हो सकता है।
  • शुभ अंक 5 है और रंग सुनहरा पीला आपको फलित होगा
वृष राशि

वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो ध्यान रखें कि वह विवादित न हो। पैरों में दर्द हो सकता है और नर्वस सिस्टम कमजोर रहेगा। पिता या भाई से अनबन हो सकती है, थोड़ी दूरी बनाकर रखें। करीबी दोस्त से धोखा भी मिल सकता है। पत्नी या प्रेमिका से प्यार का इज़हार करने का सही समय है, देर न करें।

  • धन-संपत्तिः पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं।
  • सेहतः मां की सेहत का विशेष ध्यान रखें।
  • करियरः कार्यस्थल पर तरक्की के संकेत हैं।
  • प्यारः भावुकता बढ़ेगी, संयम रखें।
  • परिवारः पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे।
  • उपायः हरे रंग के वस्त्र धारण करें।
  • पूर्वाभासः सम्मान मिलेगा, लोग आपके पक्ष में रहेंगे।
  • वृष राशि वालों के लिए शुभ अंक 6 है और रंग आसमानी फलित होगा
मिथुन राशि

आज मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज के दिन किसी विवाद से दूर रहें, मान-सम्मान पर असर पड़ सकता है। पैसा कमाने में ध्यान रहेगा और परिवार की जिम्मेदारियां भी निभाएंगे। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा, तरक्की होगी। प्यार में भावुक हो सकते हैं।

  • धन-संपत्तिः प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जांच लें, विवाद से बचें।
  • सेहतः नर्वस सिस्टम कमजोर रहेगा, पैरों में दर्द हो सकता है।
  • करियरः कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
  • प्यारः प्यार में प्रपोज़ करने के लिए अच्छा समय है।
  • परिवारः पिता से मतभेद की संभावना है, शांत रहें तो बेहतर।
  • उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • पूर्वाभासः पुराने दोस्तों से दूरी बन सकती है।
  • शुभ अंक 1 है और रंग नीला फलित होगा
कर्क राशि

कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के जातकों के स्वास्थ्य पर आंशिक असर पड़ेगा, पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। कोल्ड या कफ हो सकता है। मेहनत से काम में सफलता मिलेगी। दोस्तों की मदद से कोई काम आसान हो जाएगा। दिन सुख-सुविधाएं जुटाने में बीतेगा। शादी और प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं।

  • सेहतः सेहत सामान्य रहेगी।
  • करियरः आर्थिक पक्ष फिर भी मजबूत रहेगा, काम समय पर पूरे होंगे।
  • प्यारः प्रेम संबंधों में मतभेद हो सकते हैं, सतर्क रहें।
  • परिवारः परिवार व समाज के लिए योगदान रहेगा, सभी प्रसन्न रहेंगे।
  • उपायः मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।
  • पूर्वाभासः परिवार के साथ खुशनुमा समय और स्वादिष्ट भोजन का योग।
  • कर्क राशि का आज शुभ अंक 3 है और रंग भूरा फलित होगा
सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातकों का आज के दिन मित्रों से विवाद हो सकता है। विद्यार्थी किसी परीक्षा में सफलता पाएंगे। तकनीकी पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में नुकसान हो सकता है, सावधान रहें। पेपर वर्क में गलती न करें। ससुराल पक्ष से रिश्ते और मजबूत होंगे।

  • धन-संपत्तिः आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
  • सेहतः मसालेदार भोजन से परहेज़ करें।
  • करियरः काम और घर दोनों जगह प्रभावशाली रहेंगे।
  • प्यारः लव लाइफ में तकरार संभव है, शांत रहें।
  • परिवारः मेहमानों की वजह से घर में हलचल।
  • उपायः शिवजी को बेलपत्र चढ़ाएं।
  • पूर्वाभासः परिवार के साथ स्नेहपूर्ण माहौल।
  • सिंह राशि का शुभ अंक 9 है और रंग हरा फलित होगा
कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातकों को आज के दिन आंखों की परेशानी हो सकती है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के लिए समय अच्छा है, लेकिन सोच समझकर फैसला लें। बिज़नेस में पार्टनरशिप करना फायदेमंद रहेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। दुश्मन परास्त होंगे। जीवनसाथी से विवाद न करें।

  • धन-संपत्तिः व्यापार में लाभ मिलेगा।
  • सेहतः मन प्रसन्न रहेगा, रचनात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
  • करियरः नए विचार आएंगे, आगे बढ़ने का समय।
  • प्यारः रोमांटिक मूड रहेगा, साथी को समय दें।
  • परिवारः पुराने मित्र से मुलाकात संभव।
  • उपायः सफेद वस्त्र पहनें।
  • पूर्वाभासः आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।
  • कन्या राशि का शुभ अंक 3 और रंग सफेद फलित होगा
तुला राशि

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज के दिन गुस्से पर कंट्रोल रखें, वरना रिश्ते बिगड़ सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा, काम पूरे होंगे। मन थोड़ा परेशान रहेगा। लॉ, इंजीनियरिंग और फैशन से जुड़े लोगों को फायदा होगा। पार्टनर के परिवार की जिम्मेदारी निभानी होगी।

  • धन-संपत्तिः कोर्ट केस में जीत और चांदी से जुड़े व्यापार में लाभ।
  • सेहतः खर्च की अधिकता मानसिक दबाव दे सकती है।
  • करियरः मीडिया व कपड़ा व्यापारियों के लिए लाभदायक दिन।
  • प्यारः रिश्तों को समय देना ज़रूरी है।
  • परिवारः सभी का सहयोग मिलेगा।
  • उपायः पीले फल गरीबों में बांटें।
  • पूर्वाभासः समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी।
  • तुला राशि का शुभ अंक आज 2 है और आसमानी रंग फलित होगा
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातकों का आज के दिन आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। पुलिस, डिफेंस से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। सोने के व्यापारियों को मेहनत ज्यादा करनी होगी। कार्यों की सराहना होगी। मनचाही सुख-सुविधाएं मिलेंगी। पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। विवाह को लेकर थोड़ा रुकें, जल्दबाजी में पार्टनर बेमन का मिल सकता है।

  • धन-संपत्तिः सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी।
  • सेहतः पुरानी बीमारी में आराम मिलेगा।
  • करियरः कार्यों की सराहना होगी, समय अनुकूल।
  • प्यारः विवाह का निर्णय फिलहाल टालें।
  • परिवारः पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
  • उपायः लाल फूल हनुमान जी को चढ़ाएं।
  • पूर्वाभासः भविष्य में पदोन्नति की संभावना।
  • वृश्चिक राशिफल का शुभ अंक 7 है और रंग संतरी फलित होगा

 

धनु राशि

धनु राशि फल बताता है कि इस राशि के जातकों के लिए आज के दिन मित्र, सहयोगी और रिश्तेदार मददगार साबित होंगे। कोर्ट केस में जीत मिल सकती है। मीडिया, कपड़ा और चांदी के व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। खर्च ज्यादा होंगे, बजट बिगड़ सकता है। रिश्तों में मिठास बनाए रखें। पत्नी से पंगा न लेंवे।

  • धन-संपत्तिः आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।
  • सेहतः मन अशांत रह सकता है, मानसिक थकावट।
  • करियरः आत्मबल बनाए रखें, कार्य होंगे।
  • प्यारः संबंधों में मधुरता रहेगी।
  • परिवारः परिवार के साथ समय बिताएं।
  • उपायः चांदी धारण करें।
  • पूर्वाभासः मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, ध्यान करें।
  • धनु राशि का शुभ अंक 2 है और लाल रंग फलित होगा
मकर राशि

आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातकों की आज के दिन धन से जुड़ी उलझनें दूर होंगी। घर पर मेहमान आ सकते हैं, व्यस्तता रहेगी। आपका व्यक्तित्व असरदार रहेगा। घर और ऑफिस दोनों जगह आपकी बात मानी जाएगी। कोई पूराना सपना पूरा होगा। मसालेदार खाने से पेट बिगाड़ सकता है। युवा मन प्रेमी के लिए परेशान रह सकता है। लव लाइफ में बहस से बचें।

  • धन-संपत्तिः कार्यों में लाभ के योग है विशेषकर फैशन और लॉ के क्षेत्र में।
  • सेहतः मानसिक अशांति रह सकती है।
  • करियरः काम धीरे-धीरे बनेंगे, धैर्य रखें।
  • प्यारः पार्टनर के परिवार को महत्व दें।
  • परिवारः पुराने रिश्तों में खटास आ सकती है।
  • उपाय: चंदन का तिलक लगाएं।
  • पूर्वाभासः शाम तक सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।
  • मकर राशि का शुभ अंक 3 और रंग काला-सफेद फलित होगा
कुंभ राशिफल

आज का कुंभ राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातकों की पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। पूजा-पाठ और आध्यात्म में मन लगेगा। आज आप क्रिएटिव कामों में दिलचस्पी लेंगे, मूड रोमांटिक रहेगा। शाम को बाहर जाने का प्लान बन सकता है। बिज़नेस में फायदा होगा। जीवनसाथी को समय दें।

  • धन-संपत्तिः प्रॉपर्टी और वाहन खरीदने का अच्छा समय।
  • सेहतः आंखों की तकलीफ परेशान कर सकती है।
  • करियरः बिज़नेस में पार्टनरशिप से लाभ।
  • प्यारः जीवनसाथी से बहस टालें।
  • परिवारः समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • कुंभ राशि उपायः श्रीसूक्त का पाठ करें।
  • पूर्वाभासः शत्रु परास्त होंगे।
  • शुभ अंक 4 है और रंग गुलाबी फलित होगा
मीन राशि

मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज के दिन आज हिम्मत से काम लें। मन में चिंता और नकारात्मक विचार रह सकते हैं। इमोशनल न हों, कोई फायदा उठा सकता है। सेहत थोड़ी खराब रह सकती है। चांदी पहनना शुभ रहेगा। पैसे की स्थिति अच्छी रहेगी। प्यार में अच्छा समय बिताने का योग है।

  • धन-संपत्ति: व्यापार में घाटे की आशंका, सावधान रहें।
  • सेहतः सेहत सामान्य रहेगी।
  • करियरः तकनीकी क्षेत्र में सफलता, विद्यार्थियों के लिए शुभ समय।
  • प्यारः संबंधों में मजबूती आएगी।
  • परिवारः मित्रों से तनाव हो सकता है।
  • उपायः सूर्य देव को जल चढ़ाएं।
  • पूर्वाभासः कोई नई योजना बन सकती है।
  • मीन राशि का शुभ अंक 4 है और रंग मेहरून फलित होगा

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.