Raipur Crime : राजधानी के आरंग क्षेत्र के रेत घाटो में अवैध रेत खनन खुले आम, खनिज विभाग कायर्वाही में दिखी असफल

Raipur Crime : राजधानी के आरंग क्षेत्र के रेत घाटो में अवैध रेत खनन खुले आम, खनिज विभाग कायर्वाही में दिखी असफल

Raipur Crime

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे आरंग के चिखली समेत आसपास के रेत घाटों में अवैध रेत खनन लोडिंग करने वाले बेखौफ होकर रात में धड़ल्ले से रेत की लोडिंग कर रहे हैं। गाड़ियों की लाइट जलाकर चेन मशीन से वाहनों में लोडिंग की जाती है।

एक हाइवा लोड करने के लिए सात हजार रुपए लिए जा रहे हैं। किसी भी हाइवा गाड़ी वाले को पिट पास तक नहीं दिया जा रहा है। रेत सिंडिकेट वालों ने सभी गाड़ी वालों से कहा है कि जितनी रेत चाहिए ​मिलेगी, लेकिन कीमत कम नहीं होगी। प्रतिदिन रात्रि 8 बजे के बाद अंधेरा होते ही रेत घाटों में अवैध खनन का शुरू किया जा रहा है।

Raipur Crime

और सुबह 6 बजे तक गाड़ियां लोडिंग करने का काम चलता है। इस दौरान खनिज विभाग के एक भी अफसर न तो मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं और न ही किसी रेत लाने ले जाने के दौरान नाके पर ​गाड़ियों में पिट पास की चेकिंग की जा रही है।

इसी कारण से रेत का अवैध खनन खुलेआम चल रहा है। रेत घाटों में बेखौफ लोडिंग होने की वजह से खनिज विभाग के अफसरों पर भी सांठगांठ का आरोप लग रहा है।

READ MORE – FIR REGISTERED AGAINST ACTOR ALLU ARJUN : नंदयाल में चुनाव प्रचार में 144 धारा का उल्लघंन करने पर अल्लू अर्जुन के खिलाफ FIR दर्ज

 

News and Politics राज्य खबर