Deoria Hanuman Temple Pujari Murder :  डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में हनुमान मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, जानिए पूरी धटना……..

Deoria Hanuman Temple Pujari Murder : डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में हनुमान मंदिर के पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, जानिए पूरी धटना……..

Deoria Hanuman Temple Pujari Murder

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में डीजे बजाने के विवाद में प्रसिद्ध बारीपुर सिद्धपीठ मन्दिर के पुजारी अशोक चौबे की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई।‌ घटना के बाद जिले में आक्रोश फ़ैलने कारण गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी जानकारी के मुताबिक भलुअनी थाना क्षेत्र के बारीपुर गांव में स्थित एक मन्दिर के पुजारी अशोक चौबे (60) की मंगलवार देर रात कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि पुजारी चौबे का कुछ दिन पहले डीजे बजाने को लेकर गांव के ही हौसला पासवान नाम के व्यक्ति के साथ विवाद हुआ था।

READ MORE – DELHI SCHOOL BOMB THREAT : दिल्ली-NCR के 100 स्कूलों को ई-मेल के द्वारा बम से उड़ाने की मिली धमकी, सूचना मिलते ही मचा हड़कंप, बम स्क्वॉड-पुलिस टीमें पहुंचीं स्कूल

Deoria Hanuman Temple Pujari Murder

मिली जानकारी के मुताबिक 60 वर्षीय अशोक चौबे हनुमान मंदिर में सहायक पुजारी थे। सोमवार रात गांव में अशोक के भाई की दुकान पर कुछ लोगों से परिवार वालों का विवाद हुआ था। परिजनों ने पुलिस से इस बात की शिकायत भी की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मंगलवार की रात करीब आठ बजे गांव के कुछ लोगों ने अशोक के घर पर हमलाकर कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच में बचाव के लिए आए बेटे संदीप को भी पीटा गया। दोनों को देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां पुजारी अशोक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

READ MORE – CG LOK SABHA ELECTIONS 2024 : लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने छत्तीसगढ़ के दौरे के दौरान किसान के घर चाय का आनंद लिया

Breaking News National News and Politics