spot_img
Sunday, October 19, 2025

Big Accident : भीषण सड़क हादसा…! खाई में गिरी पिकअप…! अस्तंबा देवी यात्रा से लौट रहे 8 श्रद्धालुओं की मौत

नंदुरबार/महाराष्ट्र, 18 अक्टूबर। Big Accident : महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले से शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे...

Latest Posts

Crystal Shivalinga in Gujarat : समुद्र में मिला 100 किलो वजनी क्रिस्टल का शिवलिंग…दर्शन करने उमड़ा जन सैलाब

Crystal Shivalinga in Gujarat

Crystal Shivalinga in Gujarat : अहमदाबाद: गुजरात के समुद्र में एक विशाल शिवलिंग पाया गया है। यह शिवलिंग लगभग एक क्विंटल का बताया जा रहा है। दरअसल, समुद्र में मछुआरे मछली पकड़ने के लिए आए हुए थे।

छत्तीसगढ़ का ‘GYAN’ आधारित बजट: गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए बजट में करोड़ो के प्रावधान

Crystal Shivalinga in Gujarat : इस बीच उनके जाल में यह शिवलिंग फंस गया। कड़ी मशक्कत के बाद मछुआरे शिवलिंग को समुद्र किनारे लेकर पहुंचे, तो वो हैरान रह गए।

अब इसे देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला गुजरात, जंबूसर तहसील के अंतर्गत आने वाले कावी गांव की है। यहां 10 मछुआरे समुद्र में मछली पकड़ने उतरे थे।

इसके लिए उन्होंने जैसे ही जाल फेंका, उन्हें कुछ भारी सा महसूस हुआ। उन्होंने सोचा शायद कोई बड़ी मछली फंस गई है। मछुआरों ने जाल खींचना शुरू किया, जो काफी भारी हो गया था।

किसी प्रकार जब उन्होंने जाल को बाहर निकाला, तो उन्हें पहले कुछ भारी पत्थर जैसा लगा। जब पूरा जाल बाहर निकला तो उसके अंदर शिवलिंग था। ये शिवलिंग क्रिस्टल का बताया जा रहा है।

Crystal Shivalinga in Gujarat

शिवलिंग मिलने की बात गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। अब शिवलिंग को देखने के लिए वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ बस एक झलक उसके दर्शन करने के लिए आई है।

भीड़ बढ़ी, तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। अब पुलिस भीड़ को काबू कर रह है। बतया जा रहा है कि शिवलिंग का वजन लगभग क्विंटल है।

ये शिवलिंग बीच समुद्र कहां से आया? इस बारे में किसी को नहीं पता है। रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की सूचना पाकर मौके पर जिला प्रशासन के लोग भी छानबीन करने पहुंचे।

अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि पिछले दिनों आए हाईटाइड के कारण यह शिवलिंग पानी की सतह से ऊपर आ गया होगा। जिससे यह मछुआरों के जाल में आसानी से फंस गया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों का कहना है

कि शिवलिंग पर शेषनाग के चिन्ह भी मिले हैं। स्थानीय धार्मिक संगठन अब इसे कावी गांव के आसपास ही कहीं स्थापित करने के बारे में सोच कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि यह शिवलिंग क्रिस्टल का बना है, हालाँकि कुछ भी स्पष्ट नहीं है। फ़िलहाल इसकी जांच चल रही है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.