RAIPUR NEWS : राजधानी में एक विवाह ऐसा भी…….. मूक-बधिर जोड़े रंजुला-आलोक ने लिए सात वचन के साथ फेरे

RAIPUR NEWS : राजधानी में एक विवाह ऐसा भी…….. मूक-बधिर जोड़े रंजुला-आलोक ने लिए सात वचन के साथ फेरे

RAIPUR NEWS

रायपुर। आलोक जायसवाल और रंजुला पटेल दोनों ना तो बोल सकते हैं और ना ही सुन सकते हैं, दोनों शनिवार को विवाह के बंधन में बंधे। रायपुर की कोपलवाणी संस्था में पले-बढ़े आलोक और रंजुला की शादी शनिवार को समता कॉलोनी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में संपन्न हुआ।

READ MORE – MAHADEV SATTA APP : मुंबई पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप मामला में अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला

शक्तिपीठ के परिव्राजक नीलम सिंह सिन्हा ने मंत्रोच्चार के साथ सनातन संस्कृति में होने वाले विवाह के सारे रीति-रिवाज संपन्न कराए। खास बात ये है कि जोड़े को शादी की सारी रस्में साइन लैंग्वेज के जरिए समझाई गईं। वरमाला से लेकर सात फेरे और सातों वचन जोड़े को सांकेतिक भाषा में समझा कर विवाह संपन्न कराया गया।

RAIPUR NEWS

इस शादी में कई संस्थाओं ने भी सहयोग किया। कोपलवाणी की संस्थापिका पद्मा शर्मा ने बताया कि साज-सजावट के साथ खाने की व्यवस्था का जिम्मा संस्थाओं ने उठाया। इससे पहले भी संस्था ने एक मूक-बधिर जोड़े की शादी कराई है।

इन दोनों को भी कोपलवाणी संस्था ने ही पाला है। रंजुला कोपलवाणी में भर्ती होने वाली पहली लड़की है। तब उसकी उम्र 5 या 6 साल थी। गुंडरदेही निवासी रंजुला की मां का बचपन में ही देहांत हो गया था और पिता उसे छोड़कर कहीं और चले गए थे। निजी नौकरी कर रहे भाई ने रंजुला को कोपलवाणी में भर्ती कराया। यहीं से उसने पहली कक्षा से लेकर ग्रेजुएशन किया और अब नौकरी कर रही है।

READ MORE – HEATWAVE ALERT : मौसम विभाग ने दी इन राज्यों में हीटवेव की चेतावनी, जानिए आपके शहर का क्या है? हाल

वहीं, कसडोल निवासी आलोक के पिता के निधन के बाद मां चाय का ठेला लगाती थीं। आर्थिक तंगी की वजह से मां ने आलोक को 5 साल की उम्र में संस्था में भर्ती कराया। पढ़ाई पूरी करने के बाद आलोक अब निजी कंपनी में काम कर रहा है। शादी के बाद दोनों अब गुढ़ियारी में किराए के घर में रहेंगे।

Breaking News News and Politics राज्य खबर