spot_img
Friday, October 17, 2025

Live-Puna Margam : जगदलपुर में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण…! CM और Deputy CM के समक्ष किया औपचारिक समर्पण…यहां देखें

जगदलपुर, 17 अक्टूबर। Live-Puna Margam : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लंबे समय से चल रहे उग्रवाद के खिलाफ राज्य सरकार को एक...

Latest Posts

Mahadev Satta App : मुंबई पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप मामला में अभिनेता साहिल खान को छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला

Mahadev Satta App

मुंबई पुलिस की टीम ने महादेव सट्टा ऐप मामले में छत्तीसगढ़ से एक्टर साहिल खान को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक साहिल खान पर बेटिंग साइट चलाने और बेटिंग प्रमोट करने का आरोप है। मुंबई के माटुंगा पुलिस महादेव बेटिंग ऐप केस की जांच में साहिल खान का नाम आया था। बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद साहिल को शनिवार को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया है। मेडिकल जांच के बाद साहिल को मुंबई की कोर्ट में पेश किए जाएगा।

read more – ARVINDER SINGH LOVELY RESIGNATION : लोकसभा के बीच कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

साहिल खान को जगदलपुर से मुंबई ले जाया जाया गया है। वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लगातार अपना लोकेशन बदलते हुए महाराष्ट्र के सीमावर्ती राज्यों से होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। साहिल लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार हैं, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है। साहिल ऐप को बढ़ावा देने के लिए अपने रौब का इस्तेमाल करते थे। वे सिलेब्रिटीज को बुलाते थे और ग्रैंड पार्टियों का आयोजन करते थे।

Mahadev Satta App

फिलहाल मामले की जांच जारी है. जल्द ही पुलिस केस में कई और बड़े पहलुओं को सामने ला सकती है। अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, साहिल खान कहना था कि उनकी इस मामले में कोई भूमिका नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में जांच कर रहा है, वहीं मुंबई पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ एक अलग मामला दर्ज किया है।

साहिल खान अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने Excuse Me और स्टाइल जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, वे फिल्मों में कुछ कमाल नहीं कर सके और इंडस्ट्री छोड़ दी। इसके बाद उनकी फिटनेस जर्नी शुरू हुई और वे फिटनेस इंफ्लुएंसर बन गए। साहिल Divine Nutrition नाम की एक कंपनी चलाते हैं, जो कि सप्लीमेंट्स बेचती है।

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.