spot_img
Friday, June 20, 2025

PURULIA ACCIDENT : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई बोलेरो, बारात से लौट रहे 9 लोगों की दर्दनाक मौत

PURULIA ACCIDENT पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें बोलेरो और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर...

Latest Posts

Arvinder Singh Lovely Resignation : लोकसभा के बीच कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

Arvinder Singh Lovely Resignation

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। इससे पहले शीला सरकार में 12 साल तक मंत्री रहे राजकुमार चौहान ने टिकट न मिलने पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक अरविंदर सिंह लवली आम आदमी पार्टी से गठबंधन के खिलाफ थे।

 

 

 

अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने त्याग पत्र में कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के बावजूद, पार्टी ने उनके साथ गठबंधन किया। पत्र में उन्होंने लिखा, ’31 अगस्त 2023 को मुझे दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसके लिए मैं पार्टी का आभार व्यक्त करता हूं। मैंने पिछले 7-8 महीनों में दिल्ली में पार्टी को फिर से स्थापित करने का भरपूर प्रयास किया है।

Arvinder Singh Lovely Resignation

प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने का कारण बताते हुए अरविंदर सिंह लवली ने लिखा, ‘दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा लिए गए सभी सर्वसम्मत निर्णयों को AICC महासचिव ने एकतरफा वीटो कर दिया। AICC महासचिव ने मुझे DPCC में कोई वरिष्ठ नियुक्ति करने की अनुमति नहीं दी। मीडिया के रूप में एक अनुभवी नेता की नियुक्ति के लिए मेरे अनुरोध को सिरे से खारिज कर दिया गया।’

हाल ही में राजकुमार चौहान ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने इसके पीछे प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के व्यवहार को कारण बताया है। वे उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे। उन्होंने टिकट न मिलने पर तीन दिन पहले बैठक में विरोध भी किया था।

read more – EARTHQUAKE IN INDONESIA : जापान, अमेरिका सहित इंडोनेशिया में महसूस किये गए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.2 तीव्रता मापी गई

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.