Raipur Crime
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ी घटना हो गई है। पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में तैनात प्रधान आरक्षक की गोली लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब असिस्टेंट प्लाटून कमांडर अपनी लाइसेंसी बंदूक साफ कर रहे थे।
इसी दौरान पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जोकि एपीसी रामकुमार दोहरे के हथेली को पार कर प्रधान आरक्षक अजय सिंह के सीने में जा लगी। गोली की आवाज सुन बंगले में तैनात दूसरे सुरक्षाकर्मी घटनास्थल की ओर भागे। इस घटना में असिस्टेंट प्लाटून कमांडर घायल हो गए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

Raipur Crime
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में आशीष कर्मा की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी असिस्टेंट प्लाटून कमांडर रामकुमार दोहरे एवं प्रधान आरक्षक अजय सिंह शुक्रवार सुबह पुलिस बैरेक में अपने हथियारों की नियमित सफाई कर रहे थे।
वहां सुरक्षाकर्मियों ने देखा प्रधान आरक्षक अजय सिंह लहूलुहान हालत में पड़े हैं। जबकि असिस्टेंट प्लाटून कमांडर भी घायल हैं। आनन-फानन में प्रधान आरक्षक और असिस्टेंट प्लाटून कमांडर को मेकाहारा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
वहीं APC रामकुमार दोहरे का इलाज कराया जा रहा है। मृतक प्रधान आरक्षक बिजुरी के रहने वाले हैं और घायल भिंड से है। सिविल लाइन थाने की पुलिस ने प्राथमिक जांच में बताया कि मामला एक्सीडेंटल फायरिंग का है। मामले की जांच की जा रही है।

