Bastar Accident : चुनावी ड्यूटी से लौटते समय हुवा हादसा, बस पलटने से 10 CRPF जवान घायल, 3 की हालत गंभीर

Bastar Accident : चुनावी ड्यूटी से लौटते समय हुवा हादसा, बस पलटने से 10 CRPF जवान घायल, 3 की हालत गंभीर

Bastar Accident

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में लोकसभा चुनाव में सुरक्षा देकर लौट रहे सीआरपीएफ जवान हादसे का शिकार हो गए है। यह घटना आज रविवार सुबह करीब 10 बजे की बतायी जा रही है। जगदलपुर में फरसपाल से चुनाव की ड्यूटी से लौट रहे जवानों से भरी बस के पलटने से सीआरपीएक के 10 जवान घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 36 जवान थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद फौरन घायल जवानों को बस से बाहर निकाला गया।

read more – PANKAJ TRIPATHI BROTHER IN LAW DEATH : बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क दुर्घटना में मौत, बहन की हालत गंभीर

सभी घायल जवानों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भेजा गया है। तोकापाल ब्लॉक के डिलमिली नेशनल हाइवे के पास की है घटना है। बताया जा रहा है कि सड़क के बीच अचानक मवेशी आ गई थी। इसके बाद बस अनियंत्रित हो गई और हादसे हो गया। यह पूरा मामला कोडनार थाना क्षेत्र का है।

Breaking News News and Politics राज्य खबर