AAP Launches Website Aap Ka Ramrajya
नई दिल्ली। राम नवमी के शुभ अवसर पर और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने “आप का राम राज्य” नाम से एक वेबसाइट लॉन्च किया है। पूरी दुनिया को अपने कामों से अवगत कराने के लिए AAP ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए ‘आप का रामराज्य’ नामक वेबसाइट लॉन्च किया। बता दें कि पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, आतिशी, सौरभ भारद्वाज और जैस्मीन शाह ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

रामनवमी के शुभ अवसर पर लांच इस वेबसाइट में रामराज्य के सपने को पूरा करने के लिए अरविंद केजरीवाल के 10 सिद्धांत शामिल हैं। दिल्ली में पिछले 9 साल और पंजाब में दो साल के दौरान जनहित में किए गए सारे कामों की पूरी जानकारी वीडियो और कंटेंट के माध्यम से वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिसे कोई भी आम नागरिक देख सकता है।
AAP Launches Website Aap Ka Ramrajya
इसके अगले पेज पर AAP की प्रमुख उपलब्धियों के साथ साथ आंकड़े भी हैं। इसके बाद लोगों में चर्चित कामों की वीडियो है, जिसे देखकर समझा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने क्या-क्या काम किया है। इसके बाद दिल्ली-पंजाब का अलग-अलग पेज भी है। इसके अंदर तीन फिल्टर हैं, जिसमें वीडियो के जरिये सरकार के काम को देख सकते हैं।
वेबसाइट में किसी नेताओं की राजनीतिक बयानबाजी नहीं है, बल्कि जनता ने जमीन पर रामराज्य का जो अनुभव किया है, उसकी वीडियो हैं। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, महिला सशक्तिकरण आदि के बारे में जानकारी दी गई है। सभी सेक्टरों के बारे में अलग-अलग जानकारी दी गई है। मसलन, शिक्षा सेक्टर में छात्रों को क्या लाभ मिला, उसके बारे में अभिभावकों और छात्रों की वीडियो है।

संजय सिंह ने कहा, कि ऐसा पहली बार है कि रामनवमी के मौके पर केजरीवाल अपने लोगों के बीच में मौजूद नहीं हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को झूठे गवाहों के बयानों के आधार पर ‘निराधार’ मामले में जेल भेजा गया है।
AAP Launches Website Aap Ka Ramrajya
संवाददाता सम्मेलन में आप नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज और जैस्मिन शाह भी मौजूद रहे। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, ”हम दिल्ली और पंजाब में ‘राम राज्य’ की अवधारणा पर काम कर रहे हैं। हम इस वेबसाइट के माध्यम से आम आदमी पार्टी द्वारा किए जा रहे जन कल्याण कार्यों को देश और दुनिया में फैलाना चाहते हैं”
हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस की एक चौपाई का उल्लेख करते हुए आतिशी ने कहा, ”जिस तरह भगवान राम ने कठिनाइयों के बीच अपने सभी वादे पूरे किए उसी तरह केजरीवाल सभी कठिनाइयों से लड़ते हुए लोगों के लिए काम कर रहे हैं और अपने वादे पूरे कर रहे हैं।
आज ‘www.aapkaramrajya.com‘ वेबसाइट के माध्यम से हम देश के लोगों को दिखाएँगे अगर आप सही पार्टी को देते हैं अपना वोट तो किस तरह से सुधारता है आपका जीवन।”

