Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024
रायपुर। छत्तीसगढ में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा को मतदान से पहले ही बड़ी सफलता मिली है। छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ एवं समस्त कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को लोकसभा चुनाव के लिये बीजेपी को वोट देने के समर्थन में पत्र लिखा है।

उन्होंने इस पत्र में लिखा है कि, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की घोषणा पत्र में मोदी के गारंटी के मुताबिक 100 दिन के भीतर अनियमित कर्मचारियों के लिए कमेटी गठित की जाएगी। सरकार बनने के बाद इस वादे को पूरा कर दिया गया है।
Chhattisgarh Lok Sabha Elections 2024
जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को विष्णु के सुशासन पर विश्वास है। विधानसभा चुनाव 2023 के पूर्व हमारे संगठन द्वारा प्रदेश के सभी अनियमित, प्लेसमेंट, संविदा, दैनिक वेतन भोगी, मानदेय, जॉबदर, अंशकालिक, श्रमिक दर, ठेका, छटनी कर्मचारी/ अधिकारी साथियों को उनके परिवार के साथ भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करने हेतु पत्र जारी किया गया था।
लोकसभा चुनाव 2024 में भी हम प्रदेश के 2 लाख 80 हजार अनियमित कर्मचारी एवं उनके परिवार का पूर्ण समर्थन आपको प्रदान करते हैं।

