1st Phase Polling : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर कल होगा मतदान, प्रचार पर लगा रोक, जानिए पूरी जानकारी

1st Phase Polling : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 21 राज्यों की 102 सीटों पर कल होगा मतदान, प्रचार पर लगा रोक, जानिए पूरी जानकारी

1st Phase Polling

देशभर के 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को प्रथम चरण के लिए मतदान होना है। ऐसे में हर तरफ सरगर्मी बढ़ गई है। पहले चरण के लिए बुधवार शाम को चुनाव प्रचार थम गया है।

कुछ संवेदनशील इलाकों और क्षेत्रों को छोड़कर 19 अप्रैल को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगी। मतदान के दौरान चुनाव आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बल की तैनाती की गई है। 5 बजे तक लाइन में लगे लोग को अपना मतदान देने के लिए एक घंटे का अतिरिक्‍त समय देना रहेगा।

इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होना है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदान होगा। दूसरा चरण में 26 अप्रैल को, तीसरा चरण 7 मई को, चौथा चरण 13 मई को, पांचवां चरण 20 मई को, छठा चरण 25 मई को और सातवां चरण 1 जून को होगा।मतदान का परिणाम 4 जून को आएगा।

READ MORE – VIJAYAWADA GODOWN FIRE VIDEO : आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल गाड़ियां

1st Phase Polling

पहले चरण में इन राज्‍यों में होगी वोटिंग

  • उत्तर प्रदेश: सहारनपुर, कैराना, मुज्जफनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, पीलीभीत और रामपुर।
  • राजस्थान: गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर।
  • मध्‍य प्रदेश: सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा।
  • असम: काजीरंगा, सोनितपुर, तखीमपुर, डिबरुगढ़ और जोरहट।
  • बिहार: औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई।
  • महाराष्ट्र: रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंडिया, गढ़चिरौली चिमूर और चंद्रपुर।
  • छत्तीसगढ़ : बस्तर
  • जम्मू-कश्मीर: ऊधमपुर।
  • अरुणाचल प्रदेश: अरुणाचल पश्चिम, अरुणाचल पूर्व।
  • मेघालय: शिलांग, तुरा।
  • त्रिपुरा: त्रिपुरा पश्चिम।
  • उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोडा, नैनीताल, उधमसिंह नगर और हरिद्वार।
  • मिजोरम
  • पुडुचेरी
  • तमिलनाडु: तिरुवल्लुर, चेन्नई ईस्‍ट, चेन्नई साउथ, चेन्नई सेंट्रल, श्रीपेरंबदूर, कांचीपुरम, अरक्कोणम, वेल्लोर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुवन्नामलाई, अरणी, विलुप्पुरम, कल्लाकुरिची, सलेम, नामक्कल, इरोड, तिरुप्पुर, नीलगिरी, कोयंबटूर, पोलाची, डिंडीगुल, करूर, तिरुचिरापल्ली , पेरम्बलुर, कुड्डालोर, चिदम्बरम, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, शिवगंगा, मदुरै, थेनी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थूथुक्कुडी, तेनकासी, तिरुनेलवेली और कन्याकुमारी।
  • सिक्किम
  • नगालैंड
  • अंडमान और निकोबार
  • पश्चिम बंगाल: कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी।
  • मणिपुर
  • लक्षद्वीप
Breaking News National News and Politics राज्य खबर