spot_img
Monday, June 16, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

LokSabha Elections 2024 : रायपुर जिले में एक दिन में 7 लाख से अधिक लोगों ने मतदाता जागरूकता की शपथ लेकर रचा नया इतिहास

LokSabha Elections 2024

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम में आस्थानंद पाठक ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग की टेरिस से जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. गौरव सिंह, एसएसपी श्री संतोष सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप उपस्थित थे।

 

READ MORE – UJJAIN MAHAKAL MANDIR : महाकाल मंदिर में सुरक्षा जाँच करेगी NBC की टीम, मंदिर में पुजारियों के कार्यों का होगा नए सिरे से विभाजन, पूर्णतः प्रतिबंधित होंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान, बैग

व्यय प्रेक्षक पाठक ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की जा रही है। मतदान के लिए जागरूक करने शत-प्रतिशत लोगों तक पहुंचने का सफल प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए मतदान केंद्रों में सारी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही है। हमारे पूर्वजों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के कड़े संघर्ष और बलिदान के बाद हम सबको मतदान करने का अधिकार मिला है।

 

LokSabha Elections 2024

हमें ब्रिटिश शासन में मतदान करने के अधिकार नहीं थे। कुछ संघर्ष के बाद सीमित लोगों को मतदान करने के अधिकार दिए गए। स्वतंत्रता के बाद सभी वर्ग के लोगों को यह अधिकार मिला। इसलिए हमें इसे अधिकार के महत्व को समझते हुए देश के हित के लिए अवश्य मतदान करना चाहिए। अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्रों में पहुंचकर मताधिकार का उपयोग करें और मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। इसके साथ ही दूसरों को मतदान करने के लिए भी प्रेरित करें।

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक मतदाता जागरूकता के लिए अधिक से अधिक स्थानों पर शपथ लिया गया। अधिकारी-कर्मचारी के अलावा गांव-गांव में नरेगा मजदूर, स्कूल-काॅलेज के शिक्षक सहित स्वयं सेवी संस्थाओं के कर्मचारियों के द्वारा मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई।

READ MORE – DELHI CRIME : दिल्ली के सीलमपुर में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, CCTV में कैद हुई वीडियो

LokSabha Elections 2024

डाॅ. सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक लोग मतदान केंद्रों में पहुंचकर मतदान करें। कर्मचारियों की सुविधाओं पर भी ध्यान दिया गया है। मतदाता जागरूकता के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए बाइक रैली, स्वीप एक्सप्रेस के माध्यम से भी मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है।

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग की टेरिस पर हजारों की संख्या में आज अधिकारी व कर्मचारी मतदाता जागरूकता की शपथ ली। इस अवसर पर दिव्यांग, तृतीय लिंग समुदाय और मुकबधिरों मतदान के लिए संदेश दिया। साथ ही नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया और इस अवसर पर अधिकारी- कर्मचारियों ने एक स्वर में मतदाता जागरूक के संदेश का नारे भी लगाए।

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.