spot_img
Tuesday, June 17, 2025

AIR INDIA FLIGHT AI315 : तकनीकी गड़बड़ी के कारण AI315 फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित, लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी के...

AIR INDIA FLIGHT AI315 हांगकांग से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या के संदेह के चलते हांगकांग...

Latest Posts

RAMESHWARAM CAFE BLAST : बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्टव में NIA को मिली बड़ी सफलता, साजिशकर्ता की हुई पहचान

RAMESHWARAM CAFE BLAST

बेंगलुरु। बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस में NIA को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, इस ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आरोपी और साजिशकर्ता अब्दुल मथीन ताहा और मुसाविर शाजीब हुसैन को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से NIA की टीम ने गिरफतार कर लिया है। दोनों संदिग्ध आरोपी काफी समय से पुलिस के राडार पर थे। NIA ने पहले मुसाविर शाजीब हुसैन की पहचान की फिर लोकेशन कंफर्म होते ही उसे धर दबोचा। दोनों आरोपी कर्नाटक के शिवमोगा जिले के रहने वाले हैं।

 

READ MORE – LUDHIANA CRIME : सूटकेस से मिली टुकड़ों शव, रेलवे ट्रैक पर बिखरे पड़े शरीर, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त

18 जगहों पर की थी कार्रवाई

बता दें कि बीती एक मार्च को बेंगलुरू के रामेश्वरम कैफे में विस्फोट किया गया था। NIA ने कर्नाटक में 12, तमिलनाडु में 5 और उत्तर प्रदेश में एक जगह समेत कुल 18 जगहों पर कार्रवाई की थी। इस दौरान सह-साजिशकर्ता मुजम्मिल शरीफ को भी हिरासत में लिया गया था।

RAMESHWARAM CAFE BLAST

1 मार्च को की गई प्रमुख आरोपियों की पहचान

बेंगलुरु के आईटीपीएल रोड पर 1 मार्च को हुए रामेश्वरम कैफे विस्फोट की जांच के हिस्से के रूप में, एनआईए ने आईईडी विस्फोट को अंजाम देने वाले दो प्रमुख आरोपियों की पहचान की थी। दोनों आरोपी कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के तीर्थहल्ली इलाके के रहने वाले हैं।

इसके अलावा, जांच के हिस्से के रूप में चिक्कमगलुरु के खालसा निवासी मुजम्मिल शरीफ, जिसने मुख्य आरोपी व्यक्तियों को रसद सहायता प्रदान की, उसे 26 मार्च को गिरफ्तार किया गया और पुलिस हिरासत में उससे पूछताछ की। बता दें कि एक मार्च को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट हुआ था। जिसमे इस धमाके में 9 लोग घायल हो गए थे।

NIA ने 10 लाख रुपये का इनाम किया था घोषित

घटना को अंजाम देने वाले फरार आरोपी का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश में एनआईए ने कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में 18 स्थानों पर तलाशी ली थी। इससे पहले 29 मार्च को एनआईए ने दोनों प्रमुख भगोड़ों में से प्रत्येक पर 10 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

READ MORE – CAR FIRE IN KORBA : चलती कार में लगी भीषण आग, चालक और कार सवार ने कूदकर बचाई जान

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.