DELHI LIQUOR SCAM
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया को लगा बड़ा झटका। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को उनकी न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होनी है। शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उम्मीद लगाई जा रही थी कि आज मनीष सिसोदिया को राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिल सकती थी। इसे लेकर ही उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था।
2 अप्रैल को भी हुई थी जमानत याचिका पर सुनवाई
बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को पहले 6 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। वहीं इससे पहले 2 अप्रैल को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। जमानत याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान सिसोदिया के वकील ने कहा था कि सिसोदिया के पास से ईडी को अब तक कुछ हाथ नहीं लगा। जांच पूरा हुए 10 महीने से अधिक हो गए। और ED को कोई सबूत नहीं मिला।
सिसोदिया ने स्पेशल जज एम के नागपाल से यह भी कहा कि अगर अदालत उन्हें जमानत देने का फैसला करती है तो वह अदालत की किसी भी शर्त का पालन करने को तैयार हैं। सिसोदिया शराब नीति केस में 26 फरवरी 2023 से जेल में हैं। वे अभी तिहाड़ में बंद हैं।
DELHI LIQUOR SCAM
जमानत याचिका पर सुनवाई से एक दिन पहले 5 अप्रैल को मनीष सिसोदिया द्वारा लिखी एक चिट्ठी सामने आई थी। उन्होंने यह चिट्ठी 15 मार्च को अपने विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज के लोगों को लिखी थी। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने इसे अपने X प्लेटफॉर्म पर 5 अप्रैल को साँझा किया।

मनीष सिसोदिया ने यह उम्मीद भी जतायी कि वह जल्द ही जेल से बाहर आएंगे। उन्होंने कहा, ”जल्द ही आपसे बाहर मिलूंगा। अंग्रेज शासकों को भी सत्ता का अहंकार था और उन्होंने लोगों को झूठे मामलों में जेल भेजा था।”
वहीं मामले पर सियासत भी खूब हो रही है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे क्यों कि ये घोटाला आम आदमी पार्टी ने नहीं बीजेपी ने किया है। उन्होंने इस संबंध में अपने तर्क भी रखे।

