NAXALITE CAMP : लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों के कैंप का भंडाफोड़, डेटोनेटर समेत अन्य विस्फोटक सामान जब्त

NAXALITE CAMP : लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों के कैंप का भंडाफोड़, डेटोनेटर समेत अन्य विस्फोटक सामान जब्त

NAXALITE CAMP

गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रदेश की पुलिस ने गढ़चिरौली में महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों के एक शिविर का भंडाफोड़ किया है। बॉर्डर पर नक्सल कैंप से पुलिस ने कुछ जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर और अन्य सामान जब्त किया है। नक्सल कैंप के भंडाफोड़ के बारे में एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

मिली जानकारी अनुसार गढ़चिरौली के पुलिस को शुक्रवार देर रात खुफिया जानकारी मिली कि कुछ हथियारबंद नक्सली आगामी लोकसभा चुनाव से पहले विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए चुटिनटोला गांव के पास महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर डेरा डाले हुए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया।

READ MORE – ZOMATO DELIVERY BOY VIRAL VIDEO : डिलीवरी पार्टनर ने ट्रैफिक सिग्नल पर किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

स्थानीय पुलिस और गढ़चिरौली पुलिस की एक विशेष लड़ाकू इकाई सी-60 टीमों द्वारा तुरंत एक नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया। अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह ‘सी-60’ इकाइयां 450 मीटर ऊंची पहाड़ी की चोटी पर पहुंच गईं। पुलिस के मूवमेंट का पता चलते ही नक्सली अपने कैंप में सामान छोड़कर भाग निकले।

NAXALITE CAMP

नक्सल विरोधी अभियान को चला रहे अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान हीपहाड़ी पहाड़ी की चोटी पर एक बड़ा रेसीडेंस एरिया और नक्सली कैंप मिला। उन्होंने बताया कि नक्सली बेहद कठिन इलाके और पहाड़ों का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहे।

नक्सलियों के कैंप से डेटोनेटर, जिलेटिन की छड़ें, कॉर्डेक्स वायर, बैटरी सहित कई सामान जब्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया की विस्फोटक समाने को जब्त करने के साथ ही वहां बने कैंप को नष्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ से लगी सीमा पर नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है।

READ MORE – BREAKING NEWS : चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर लगा बड़ा झटका, पूर्व अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, सामने आई बड़ी वजह

Breaking News News and Politics राज्य खबर