spot_img
Tuesday, June 17, 2025

Sabarimala Temple : सबरीमाला हादसा, तीर्थयात्री और सुरक्षाकर्मी की पहाड़ी से गिरकर मौत, देवस्वोम बोर्ड उठाएगा अंतिम संस्कार का खर्च

Sabarimala Temple केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में एक दुखद हादसे में दो लोगों की जान चली गई। यह घटना पथानामथिट्टा जिले में रविवार को...

Latest Posts

Chhattisgarh Congress : आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस को दिये गये 1823 करोड़ के नोटिस के खिलाफ छत्तीसगढ़ में आज प्रदर्शन, मशाल रैली निकाल कर किया जायेगा विरोध

Chhattisgarh Congress

रायपुर। पीसीसी चीफ अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस को 1823.08 करोड़ रुपए का आयकर नोटिस जारी करने को लेकर केंद्र की मोदी सरकार की तानाशाही बताए हुए कहा कि, बीजेपी लगातार भारतीय लोकतंत्र को विफल कर विपक्षी दलो का दमन किया जा रहा, विपक्ष को आर्थिक रूप से कमजोर करने साजिश किया जा रहा है।

फरवरी में राष्ट्रीय आम चुनाव की पूर्व संध्या पर प्रमुख राष्ट्रीय विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने का अवैध प्रयास एक महीने से अधिक समय तक चला। उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव के समय मुख्य विपक्षी दल को संसाधन विहीन करने केंद्र सरकार की साजिश है।

READ MORE – RAIPUR CRIME : रायपुर में शिवरात्रि के दिन पड़ोसी ने 6 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर ले गया था अपने घर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पीसीसी चीफ ने कहा कि मोदी को यह पता चल चुका है कि उनके खिलाफ देश में माहौल है। तो विपक्ष को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए इनकम टैक्स विभाग को आगे कर दिया गया। पहले ही आईटी विभाग ने कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते से जबरन 135 करोड़ रूपये निकाल लिए हैं।

Chhattisgarh Congress

पीसीसी चीफ ने केंद्र की मोदी सरकार पर लोकतंत्र विरोधी षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिनायक वादी मोदी सरकार ने पहले कांग्रेस की चुनी हुई सरकारों को गिराया। नेताओ के ऊपर ईडी, आईटी और सीबीआई जैसे जांच एजेंसियों को लगाया। उन्होंने कहा कि अब जब देश में आम चुनाव हो रहे हैं, आचार संहिता लगने के बाद केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी को आर्थिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए आयकर विभाग का दुरुपयोग किया जा रहा है।

लोकतंत्र पर इस गंभीर हमले के विरोध में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में आज दिनांक 30 मार्च 2024 को बड़े पैमाने पर सार्वजनिक रूप से मशाल रैली के साथ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। साथ ही अगले दिन स्थानीय वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों को शामिल कर पार्टी के उम्मीदवारों के नेतृत्व में सभी निर्वाचन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

READ MORE – MAHALAKSHMI NARI NYAY YOJNA : राजधानी के चारों विधानसभा में नारी न्याय गारंटी योजना की शुरुआत, कांग्रेस ने किया एक लाख सालाना देने का ऐलान

 

 

 

 

 

Latest Posts

spot_imgspot_img

Don't Miss

Stay in touch

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.