Congress Candidate List
रायपुर। काफी लम्बे समय के इंतज़ार के बाद कल देर रात कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के शेष 4 लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। मंगलवार को जारी हुई सूची में कांग्रेस ने बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव, सरगुजा (एसटी) शशि सिंह, कांकेर (एसटी) बीरेश ठाकुर, रायगढ़ (एसटी) मेनका देवी सिंह को चुनावी मैदान में प्रत्याशी बना कर उतारा है।
महिलाओं को मिला टिकट
कांग्रेस ने रायगढ़ लोकसभा सीट से मेनका सिंह और सरगुजा लोकसभा सीट से शशि सिंह को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मेनका सिंह सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की रहने वाली हैं। वह गोंड आदिवासी सारंगढ़ राजघराने से आती हैं। इससे पहले उनकी बहन पुष्पा सिंह रायगढ़ से सांसद रह चुकी हैं। इस बार कांग्रेस ने उन्हें मौका दिया है।
Congress Candidate List
तो वही सरगुजा प्रत्याशी शशि सिंह पूर्व मंत्री स्व तुलेश्वर सिंह की बेटी हैं, जो दो बार प्रदेश में मंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान में शशि सिंह राष्ट्रीय युवा कांग्रेस की सचिव है। ऐसे में एक युवा चेहरे को टिकट देने से युवाओं समेत उनके समर्थको में खुशी का माहौल बना हुआ है।