Siddhivinayak reached PCC Chief Deepak Baij
रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, बस्तर सांसद दीपक बैज मुंबई दौरे पर है, वहां उन्होंने सिद्धिविनायक मंदिर में गणपति बप्पा का दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की ख़ुशहाली के लिये कामना की. दीपक बैज ने एक्स पर लिखा कि विघ्नहर्ता हम सभी के जीवन में समृद्धि लाएं और राष्ट्र को खुशहाल बनाएं.

मुम्बई स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। विघ्नहर्ता हम सभी के जीवन में समृद्धि लाएं और राष्ट्र को खुशहाल बनाएं।
गणपति बप्पा… मोरया! pic.twitter.com/wpWOA78SK3
— Deepak Baij (@DeepakBaijINC) March 18, 2024