Girl Attack : प्यार में पागल युवक ने नाबालिग के साथ की क्रूरता…! पहले कुल्हाड़ी से वार…फिर फांसी देने की कोशिश
शिवपुरी, 06 जून। Girl Attack : मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने घर में अकेली नाबालिग लड़की पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने लड़की के गले में रस्सी का फंदा डालकर उसे छत से लटका दिया और बाद में नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में पीड़िता को ग्वालियर रेफर किया गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया।
शिवपुरी जिले में एकतरफा प्यार में पागल युवक की क्रूरता ने पूरे इलाके को दहला दिया। मामला खोड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम चंदावली का है, जहां आरोपी धर्मेंद्र परिहार ने नाबालिग लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक घटना के समय लड़की घर में अकेली थी और उसके परिजन खेत पर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी घर पहुंचा और नाबालिग पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल लड़की किसी तरह जान बचाकर छत पर पहुंची, लेकिन आरोपी उसका पीछा करता रहा।
National
