‘तारक मेहता…’ फेम मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने की सगाई? दोनों कलाकारों ने अपने फैंस से किया ये अनुरोध..

‘तारक मेहता…’ फेम मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने की सगाई? दोनों कलाकारों ने अपने फैंस से किया ये अनुरोध..

Munmun Dutta and Raj Anadkat got engaged?

मुंबई. सोशल मीडिया पर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के दो लोकप्रिय कलाकारों, मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की गुप्त सगाई की खबरें तेज़ी से फैलने लगीं, इन खबरों में दावा किया गया था कि राज और मुनमुन ने वडोदरा में एक निजी समारोह में सगाई कर ली है, बता दें कि शो में मुनमुन ‘बबीता जी’ और राज ‘टप्पू’ का किरदार निभाते हैं.

ab news

दोनों कलाकारों ने अपने फैंस से किया ये अनुरोध
मुनमुन दत्ता ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा – यह पूरी तरह से फर्जी खबर है, मैं इस तरह की बेसिरपैर खबरों पर अपनी ऊर्जा बर्बाद नहीं करती, तो वही राज अनादकट ने भी इस खबर को निराधार बताया और कहा – यह खबर पूरी तरह से झूठी और निराधार है, मुझे नहीं पता कि ये अफवाहें कहां से आती हैं, दोनों कलाकारों ने अपने प्रशंसकों से अनुरोध किया, हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें.

इसे भी पढ़े – पिता से बगावत कर इंडस्ट्री में बनाई पहचान, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का 59वां जन्मदिन!

पहले भी उड़ी थी अफवाह
बता दें, इससे पहले भी एक बार राज और मुनमन को लेकर खूब अफवाह उड़ी थी, उनकी नजदीकियों के खूब चर्चे हुए थे. लेकुन मुनमुन ने तब भी वीडियो जारी कर अपना गुस्सा जाहिर किया था. नाराजगी जताते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि ऐसी खबरें फैलाने से पहले सोचना चाहिए कि किसी के परिवार पर क्या असर पड़ेगा.

Knowledge