Administrative Action : अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई… 9 वाहन जब्त… कई क्षेत्रों में की गई कार्रवाई

Administrative Action : अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई… 9 वाहन जब्त… कई क्षेत्रों में की गई कार्रवाई

रायपुर, 04 जून। Administrative Action : अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने अम्बिकापुर जिले के सीतापुर तहसील क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन कर रहे 9 वाहनों को जब्त किया है। सभी वाहनों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उन्हें अग्रिम आदेश तक थाना सीतापुर की अभिरक्षा में रखा गया है।

कलेक्टर के निर्देश पर हुई सघन जांच

कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग की टीम ने सीतापुर तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया। खनिज अमले ने केसला घाट, मंगरेलगढ़, बिठुआ, लमगांव, ढेलसरा, राधापुर और प्रतापगढ़ सहित विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान 9 ट्रैक्टर बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करते पाए गए।

सभी वाहनों पर दर्ज किया गया प्रकरण

विभाग द्वारा अवैध परिवहन में संलिप्त पाए गए सभी 9 ट्रैक्टर-वाहनों को जब्त कर लिया गया है। संबंधित मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

अभियान रहेगा जारी

खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। विभाग ने नियमों का पालन करने और वैध दस्तावेजों के साथ ही खनिज परिवहन करने की अपील की है।

क्राइम न्यूज राज्य खबर