रायपुर, 27मई| छत्तीसगढ़ के वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी अरुण पांडे को नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) और वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। इस संबंध में मंत्रालय की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
वे अब वर्तमान PCCF व्ही. श्रीनिवासन राव की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। श्रीनिवासन राव 31 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिसके बाद यह पद खाली हो जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, नए PCCF के चयन को लेकर हाल ही में डीपीसी बैठक में कई नामों पर विचार किया गया था, जिनमें अनिल साहू और कौशलेंद्र कुमार के नाम भी शामिल थे। हालांकि, अंतिम निर्णय सरकार ने अरुण पांडे के पक्ष में लिया।
