Under-18 जूनियर एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी… भारतीय हॉकी टीम में चयन

Under-18 जूनियर एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ी… भारतीय हॉकी टीम में चयन

रायपुर, 24 मई। Under-18 : छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवा हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का जापान में आयोजित होने वाले अंडर-18 जूनियर एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। इस उपलब्धि से प्रदेशभर में खुशी और गर्व का माहौल है।

वित्त मंत्री ने दी बधाई और शुभकामनाएं

अवि मानिकपुरी के भारतीय टीम में चयन पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी  ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनी उपलब्धि

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अवि मानिकपुरी की यह सफलता छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर मेहनत के बल पर प्रदेश के खिलाड़ी अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

खेल परंपरा को मिल रही नई पहचान

उन्होंने कहा कि अवि का भारतीय टीम में चयन न केवल उनके परिवार और प्रदेश के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह राज्य की समृद्ध खेल परंपरा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला प्रेरक उदाहरण भी है। वित्त मंत्री चौधरी ने विश्वास जताया कि अवि मानिकपुरी जापान में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे तथा आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।

स्पोर्ट