गरियाबंद, 18 मई।Attack on DFO : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले स्थित उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के जैतपुरी गांव में वनभूमि पर अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।
इस दौरान उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के DFO वरुण जैन भी मौके पर मौजूद थे। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से टीम पर हमला बोल दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, जैतपुरी गांव के जंगल क्षेत्र में सैकड़ों एकड़ वनभूमि पर अवैध कब्जा कर लाखों पेड़-पौधों की कटाई किए जाने की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही थी। DFO वरुण जैन अपनी टीम (Attack on DFO) और पुलिस बल के साथ करीब 166 अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे थे।
इलाके में तनाव
कार्रवाई के दौरान पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद गांव के महिला और पुरुष आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में एकत्र होकर वन विभाग और पुलिस टीम को घेर लिया। देखते ही देखते स्थिति हिंसक हो गई और भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।
हमले के बीच DFO वरुण जैन और उनकी (Attack on DFO) टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए खुद को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों की धरपकड़ के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। पुलिस और वन विभाग की टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी हुई हैं।
