Abujhmad के कारकाबेड़ा में आज़ादी के बाद पहली बार खुला स्कूल… नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बच्चों को मिली शिक्षा की नई रोशनी

Abujhmad के कारकाबेड़ा में आज़ादी के बाद पहली बार खुला स्कूल… नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बच्चों को मिली शिक्षा की नई रोशनी

रायपुर, 17 मई Abujhmad के अति दूरस्थ ग्राम कारकाबेड़ा में आज़ादी के बाद पहली बार प्राथमिक स्कूल की शुरुआत हुई है। Narayanpur जिले के इस गांव में स्कूल खुलने से क्षेत्र में शिक्षा और विकास की नई उम्मीद जगी है। मुख्यमंत्री  के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के मार्गदर्शन में अबूझमाड़ क्षेत्र नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास और शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

जनसमस्या शिविर से खुला विकास का रास्ता

हाल ही में कोड़ेनार क्षेत्र में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में कारकाबेड़ा के ग्रामीणों ने गांव में स्कूल खोलने की मांग रखी थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग को निर्देश दिए।

5 घंटे पैदल चलकर पहुंची टीम

शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने सर्वे के दौरान गांव में 20 बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के योग्य पाया। इसके बाद अधिकारी, शिक्षक और जनप्रतिनिधि लगभग 5 घंटे की कठिन पैदल यात्रा कर गांव पहुंचे और स्कूल का शुभारंभ किया।

बच्चों को मिली मुफ्त शिक्षण सामग्री

स्कूल शुरू होने के साथ ही बच्चों को निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तकें, स्लेट, पेंसिल, ब्लैकबोर्ड और अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।

स्थानीय शिक्षक की व्यवस्था

स्कूल संचालन के लिए फिलहाल स्थानीय अतिथि शिक्षक की व्यवस्था की गई है। आने वाले समय में आसपास के गांवों के बच्चों को भी इस स्कूल का लाभ मिलेगा।

ग्रामीणों में खुशी का माहौल

ग्राम सरपंच रामूराम वड्डे ने कहा कि गांव में स्कूल खुलना सपने के सच होने जैसा है। अब बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

Education