अंबिकापुर, 16 मई। Woman Murder : अंबिकापुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति पर अपनी गर्भवती पत्नी की बर्बरतापूर्वक हत्या करने का आरोप लगा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए खुलासों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
जानकारी के मुताबिक महिला तीन माह की गर्भवती थी। रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर 18 से अधिक चोटों के निशान मिले हैं। इतना ही नहीं, महिला के प्राइवेट पार्ट में करीब 10 सेंटीमीटर लंबा लोहे का रेती भी मिला है। इस क्रूरता के कारण महिला के पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।
हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी पति
बताया जा रहा है कि महिला की मौत कल हुई थी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस जांच (Pregnant Woman Murder) में जुटी हुई है और आरोपी की तलाश जारी है। इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

