PM MODI की अपील का असर…वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छोड़ा VIP प्रोटोकॉल

PM MODI की अपील का असर…वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छोड़ा VIP प्रोटोकॉल

छत्तीसगढ़,13 मई| प्रधानमंत्री Narendra Modi की ईंधन बचत और सादगी अपनाने की अपील का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखने लगा है। राज्य के वित्त मंत्री O. P. Choudhary ने बड़ा फैसला लेते हुए वीआईपी प्रोटोकॉल छोड़ने का ऐलान किया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि सामान्य परिस्थितियों तक वे पायलट वाहन और फॉलो गाड़ियों का उपयोग नहीं करेंगे। केवल अत्यंत आवश्यक स्थिति में ही सुरक्षा प्रोटोकॉल लिया जाएगा उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की|

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ऊर्जा बचत, सरकारी खर्च कम करने और संसाधनों के सीमित उपयोग की अपील के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने यह पहल शुरू की है।

News and Politics स्पेशल