Naxal Operation : अबूझमाड़ के जंगल में छिपा था नक्सल डंप…! BSF ने बरामद किए बंदूक-डेटोनेटर और विस्फोटक

Naxal Operation : अबूझमाड़ के जंगल में छिपा था नक्सल डंप…! BSF ने बरामद किए बंदूक-डेटोनेटर और विस्फोटक

जगदलपुर, 09 मई। Abujhmad Operation : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। BSF जवानों ने घने जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के एक बड़े डंप का खुलासा किया है। जानकारी के मुताबिक, जवानों ने टोके ऊपरपारा जंगल में छिपाकर रखे गए हथियार, जिंदा कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

भारी मात्रा में हथियार और IED सामग्री जब्त

सुरक्षाबलों ने मौके से 315 बोर बंदूक, बीजीएल (BGL), जिंदा कारतूस, डेटोनेटर, IED बनाने की सामग्री बरामद की है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जंगलों में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए यह डंप छिपाकर रखा था।

BSF का लगातार सर्च ऑपरेशन जारी

यह कार्रवाई नारायणपुर जिले के कोहकामेटा थाना क्षेत्र में BSF द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान की गई। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि इलाके में अभी भी सर्च अभियान जारी है और जवान लगातार जंगलों में कॉम्बिंग कर रहे हैं। अबूझमाड़ का इलाका लंबे समय से नक्सल गतिविधियों का गढ़ माना जाता रहा है। ऐसे में इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
राज्य खबर