SECL Former GM Accident : कोरबा में बड़ा हादसा…! पार्सल वाहन से भिड़ी कार…SECL के पूर्व GM अरुण त्यागी की मौत…MLA ने जताया शोक
कोरबा, 08 मई। SECL Former GM Accident : कोरबा के चोटिया क्षेत्र में NH-130 पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। SECL गेवरा एरिया के पूर्व GM अरुण कुमार त्यागी की पार्सल वाहन से कार टकराने के बाद मौत हो गई। वह प्रमोशन के बाद सिंगरौली ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे।
जिले में इस दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। एसईसीएल गेवरा एरिया के पूर्व महाप्रबंधक (GM) और हाल ही में निर्देशक तकनीकी (DT) पद पर पदोन्नत हुए अरुण कुमार त्यागी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे नई जिम्मेदारी संभालने के लिए सिंगरौली जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
राज्य खबर
