Sachin in Bastar : सचिन तेंदुलकर परिवार संग जगदलपुर पहुंचे…! एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत…5000 बच्चों को मिलेगा खेल का मौका

Sachin in Bastar : सचिन तेंदुलकर परिवार संग जगदलपुर पहुंचे…! एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत…5000 बच्चों को मिलेगा खेल का मौका

जगदलपुर, 22 अप्रैल। Sachin in Bastar : भारत रत्न और क्रिकेट जगत के महानायक सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ बस्तर दौरे पर पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

यह सचिन तेंदुलकर का पहला बस्तर दौरा है, जिसे लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई, जिससे स्थानीय युवाओं में खेल के प्रति नया उत्साह पैदा हुआ है।

नक्सलमुक्त बस्तर में खेलों को बढ़ावा

सचिन तेंदुलकर और उनकी संस्था मानदेशी फाउंडेशन बस्तर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कई पहल कर रहे हैं। उन्होंने छिंदनार, पनेड़ा और जावंगा जैसे क्षेत्रों में स्टेडियमों का उद्घाटन किया और बच्चों के लिए बेहतर खेल सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।

‘मैदान कप’ से मिलेगा नया मंच

सचिन तेंदुलकर ने “मैदान कप” प्रतियोगिता की घोषणा की, जिसके जरिए बस्तर के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल जैसे खेल शामिल होंगे। इस पहल को Sachin Tendulkar Foundation और मानदेशी फाउंडेशन का सहयोग मिलेगा, जिससे करीब 5000 से अधिक बच्चों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

बस्तर के लिए नई शुरुआत

नक्सलवाद से उभरते बस्तर में अब खेल और विकास की नई तस्वीर देखने को मिल रही है। सचिन तेंदुलकर का यह दौरा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर सामने आया है।

National