Fortuner Out Scorpio In : CM साय का बदला काफिला…! फार्च्यूनर की जगह अब बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो में नजर आए मुख्यमंत्री…यहां देखें VIDEO

Fortuner Out Scorpio In : CM साय का बदला काफिला…! फार्च्यूनर की जगह अब बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो में नजर आए मुख्यमंत्री…यहां देखें VIDEO

रायपुर, 11 अप्रैल। Fortuner Out Scorpio In : रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के काफिले में बड़ा बदलाव किया गया है। अब तक इस्तेमाल हो रही फॉर्च्यूनर की जगह 6 नई बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो को शामिल किया गया है। प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचने पर उनके काफिले में नई गाड़ियां देखकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैरान रह गए।

फॉर्च्यूनर की जगह स्कॉर्पियो

अब तक मुख्यमंत्री पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कार्यकाल में खरीदी गई फॉर्च्यूनर गाड़ियों का इस्तेमाल कर रहे थे। अब उनकी जगह नई स्कॉर्पियो गाड़ियों को शामिल किया गया है।

6 नई बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो शामिल

बताया जा रहा है कि काफिले में एक नहीं बल्कि कुल 6 नई बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो जोड़ी गई हैं, जिनमें मुख्यमंत्री सफर करेंगे।

क्यों बदली गई गाड़ियां?

इस बदलाव को लेकर खुद मुख्यमंत्री ने बताया कि पुरानी गाड़ियां काफी पुरानी हो चुकी थीं और कई बार रास्ते में बंद भी हो जाती थीं। इसी वजह से नई गाड़ियों को शामिल करने का फैसला लिया गया।

BJP दफ्तर में बढ़ी उत्सुकता

नई गाड़ियों को देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं और मीडिया में काफी उत्सुकता देखने को मिली। लोग नई गाड़ियों के बारे (Fortuner Out Scorpio In) में जानकारी लेते नजर आए।
राज्य खबर