रायपुर, 08 अप्रैल। Board Exam Error : छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 8वीं बोर्ड परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। परीक्षा के अंतिम दिन दिए गए प्रश्नपत्र में एक ऐसा सवाल शामिल था, जिसके उत्तर लिखने के लिए जगह ही नहीं दी गई। इस गंभीर चूक से छात्रों के बीच भ्रम और परेशानी की स्थिति बन गई।
10 नंबर के सवाल में नहीं मिली जगह
जानकारी के मुताबिक, प्रश्नपत्र के प्रश्न क्रमांक 17 में 10 अंकों का प्रश्न विकल्प के साथ दिया गया था। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि, दोनों विकल्पों के उत्तर लिखने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं दिया गया। कई छात्रों को सीमित जगह में ही उत्तर लिखना पड़ा। कुछ छात्र पूरा जवाब भी नहीं लिख पाए। इससे परीक्षा की पूरी प्रक्रिया प्रभावित हुई और छात्रों की परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ा।
लगातार सामने आ रही गड़बड़ियां
यह पहली बार नहीं है जब परीक्षा प्रबंधन में ऐसी खामियां सामने आई हैं। पूरे सत्र के दौरान, प्रश्नपत्रों में त्रुटियां। सिलेबस से बाहर सवाल। पेपर वितरण में गड़बड़ी, जैसी समस्याएं लगातार सामने आती रही हैं।
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि, सिर्फ परीक्षा कराना (Chhattisgarh Board Exam Error) ही पर्याप्त नहीं। गुणवत्ता, पारदर्शिता और निगरानी जरूरी। ऐसी गलतियां छात्रों के भविष्य को प्रभावित करती हैं।


