Health Alert : कोरबा चौपाटी में हड़कंप…! जूस में डालने वाली बर्फ में निकला मेंढक…VIDEO वायरल होने से मचा हड़कंप
कोरबा, 04 अप्रैल। Health Alert : छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जूस में इस्तेमाल की जा रही बर्फ के अंदर मरा हुआ मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया। मामला शहर के घंटाघर चौपाटी इलाके का है, जहां एक सोडा-गन्ना जूस की दुकान में यह लापरवाही सामने आई।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम कुछ ग्राहक जूस पीने पहुंचे थे। जूस तैयार करने के बाद जब दुकानदार बर्फ तोड़ रहा था, तभी उसमें मरा हुआ मेंढक दिखाई दिया। यह देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
राज्य खबर

