Gramin Bus Yojana : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली ससौली-छिरोपारा की तस्वीर…आसान हुआ सफर… दूरस्थ गांवों को मिली नई कनेक्टिविटी

Gramin Bus Yojana : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से बदली ससौली-छिरोपारा की तस्वीर…आसान हुआ सफर… दूरस्थ गांवों को मिली नई कनेक्टिविटी

रायपुर, 04 अप्रैल। Gramin Bus Yojana : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बनती जा रही है। सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विकासखंड के ग्राम ससौली और छिरोपारा के लोगों के लिए अब अंबिकापुर तक पहुंचना पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है।

किलोमीटरों का पैदल सफर हुआ खत्म

ग्राम ससौली-छिरोपारा निवासी गिरवर यादव बताते हैं कि पहले मुख्य मार्ग तक पहुंचने के लिए 8 से 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। बस पकड़ने के लिए घंटों की मेहनत के बाद भी कई बार बस छूट जाती थी, जिससे पूरा दिन प्रभावित होता था। अब ‘अंबिकापुर-कोरांधा-उरदरा’ मार्ग पर बस सेवा शुरू होने से यह परेशानी पूरी तरह खत्म हो गई है।

समय की बचत और सुरक्षित सफर

अब बस गांव के नजदीक से गुजरती है, जिससे ग्रामीण आसानी से जिला मुख्यालय पहुंचकर अपने काम समय पर निपटा लेते हैं और उसी दिन सुरक्षित घर लौट आते हैं।
इस सुविधा से महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों को विशेष राहत मिली है।

ग्रामीणों ने जताया आभार

इस योजना से खुश ग्रामीणों ने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। गिरवर यादव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस निर्णय को ग्रामीणों के लिए बड़ा सहारा बताते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र की कनेक्टिविटी और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रही है।

विकास की ओर मजबूत कदम

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से न केवल आवागमन आसान हुआ है, बल्कि दूरस्थ गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में यह एक प्रभावी कदम साबित हो रही है।

राज्य खबर स्पेशल