Illegal Mining : जशपुर में अवैध बोरवेल खनन पर सख्ती…वन विभाग ने 2 वाहन जब्त, मामला दर्ज

Illegal Mining : जशपुर में अवैध बोरवेल खनन पर सख्ती…वन विभाग ने 2 वाहन जब्त, मामला दर्ज

रायपुर, 30 मार्च। Illegal Mining : जशपुर जिले के वन क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन के खिलाफ वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों को जब्त किया है। ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और अवैध गतिविधि को रुकवाया।

वन भूमि पर चल रहा था अवैध खनन

जांच में सामने आया कि वन क्षेत्र के भीतर बिना अनुमति बोरवेल खनन किया जा रहा था, जिससे पर्यावरण और जैव विविधता को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका थी। वन विभाग ने मौके पर ही काम बंद कराकर संबंधित लोगों से पूछताछ की।

दो ट्रक जब्त, आरोपी पर कार्रवाई

पूछताछ में वाहन चालकों सल्लू राम और गोधन कोमा ने बताया कि वे यह कार्य ग्राम दातुनपानी निवासी राजेश यादव के कहने पर कर रहे थे।
वन विभाग ने ट्रक क्रमांक CG 22 F 7660 और CG 22 F 7659 को जब्त कर लिया है। दोनों वाहनों को सन्ना स्थित वन आवासीय परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

वन अपराध के तहत मामला दर्ज

इस मामले में वन अपराध के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध उत्खनन या बोरवेल खनन पूरी तरह प्रतिबंधित है।

वन विभाग की अपील

वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे वन और वन्यजीवों की सुरक्षा में सहयोग करें और किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते सख्त कार्रवाई की जा सके।

क्राइम न्यूज राज्य खबर