Illegal Mining Action : सरगुजा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई…! 22 वाहन जब्त…माइनिंग विभाग का सख्त एक्शन

Illegal Mining Action : सरगुजा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई…! 22 वाहन जब्त…माइनिंग विभाग का सख्त एक्शन

सरगुजा, 26 मार्च। Illegal Mining Action : जिले के सीतापुर और बतौली क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ माइनिंग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मांड और मैनी नदी में खुलेआम हो रहे रेत के अवैध उत्खनन पर शिकंजा कसते हुए विभाग ने एक साथ कई वाहनों को जब्त किया।

22 वाहन जब्त, अवैध परिवहन पर वार

खनिज अधिकारी अनिल कुमार साहू के निर्देशन में चली इस कार्रवाई में टीम ने केसला, मिठुआ, राधापुर, मंगरैलगढ़, नवाटोली, काराबेल और प्रतापगढ़ क्षेत्रों में दबिश दी। जांच के दौरान, 14 ट्रैक्टर और 1 हाईवा रेत के अवैध परिवहन में पकड़े गए। वहीं 6 हाईवा और 1 टीपर अवैध गिट्टी परिवहन करते हुए जब्त किए गए। कुल मिलाकर 22 वाहनों को जब्त कर Raghunathpur सहित सीतापुर और बतौली थानों की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

कानूनी कार्रवाई शुरू

मामले में खान एवं खनिज अधिनियम 1957 की विभिन्न धाराओं के तहत अर्थदंड की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। इस पूरे अभियान में माइनिंग विभाग के साथ नगर सैनिक और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही।

खनिज अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

राज्य खबर