कोरबा, 24 मार्च। Congress Protest : कोरबा में मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के बैनर तले इमली छापर चौक, कुसमुंडा मार्ग पर चक्काजाम किया गया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ यह प्रदर्शन देर तक जारी रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ।
चक्काजाम में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, व्यापारी और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर उतरकर मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे चार पहिया और भारी वाहनों की आवाजाही थम गई।
हालांकि, विकास नगर कॉलोनी की ओर से दुपहिया वाहनों की आवाजाही आंशिक रूप से जारी रही। मौके पर पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।
प्रदर्शन के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और खबर लगातार अपडेट की जा रही है।

