Ramakrishna Hospital : रामकृष्ण केयर हादसा…ठेकेदार पर पीड़ितों को धमकाने की शिकायत…पीड़ितों ने बुलाई बैठक
रायपुर, 22 मार्च। Ramakrishna Hospital : रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में हुए सेप्टिक टैंक हादसे की जांच अभी शुरूआती चरण में ही है, लेकिन इस बीच एक और गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि सफाई ठेकेदार और उसके सहयोगी मृतकों के परिजनों को धमकाने में लगे हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, ठेकेदार किशन और उसके साथियों द्वारा पीड़ित परिवारों पर वीडियो न बनाने और सोशल मीडिया पर घटना को वायरल न करने का दबाव बनाया जा रहा है। इसको लेकर आज दोपहर करीब 2 बजे बीएसयूपी कॉलोनी भाठागांव में पीड़ित परिवारों की बैठक बुलाई गई है।
राज्य खबर

