भोपाल, 20 मार्च। Government Update : मध्य प्रदेश में राज्य वित्त आयोग के गठन को लेकर बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया गया है। सरकार द्वारा जारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार आयोग का औपचारिक गठन कर दिया गया है। इस नवगठित आयोग का अध्यक्ष पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया को नियुक्त किया गया है। वहीं, केके सिंह को सदस्य और वीरेंद्र कुमार को आयोग का सचिव बनाया गया है।
गजट नोटिफिकेशन जारी
सरकार द्वारा जारी आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन में आयोग की संरचना और नियुक्तियों का विस्तृत उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही आयोग को राज्य के वित्तीय संसाधनों के वितरण और स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।