PM Awas Yojana : कच्चे घर से पक्के आशियाने तक…जशपुर के ज्ञानु भगत का सपना हुआ साकार

PM Awas Yojana : कच्चे घर से पक्के आशियाने तक…जशपुर के ज्ञानु भगत का सपना हुआ साकार

रायपुर, 15 मार्च। PM Awas Yojana : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से ग्रामीण परिवारों का पक्के घर का सपना लगातार साकार हो रहा है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित तथा स्थायी आवास उपलब्ध कराया जा रहा है।

प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंच रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के ग्राम बंगुरकेला निवासी ज्ञानु भगत को भी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ मिला है।

कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों में गुजरता था जीवन

ज्ञानु भगत ने बताया कि पहले वे अपने परिवार के साथ मिट्टी के छोटे से कच्चे मकान में रहते थे। बरसात के मौसम में घर की छत से पानी टपकता था और गर्मी के दिनों में दीवारें अत्यधिक गर्म हो जाती थीं। इसके साथ ही जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता था। बार-बार मकान की मरम्मत कराना उनके लिए आर्थिक रूप से भी भारी पड़ता था।

योजना से मिला पक्के घर का सहारा

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उन्हें पक्के मकान की स्वीकृति मिली। शासन से प्राप्त राशि में अपनी बचत जोड़कर उन्होंने अपने सपनों का घर बनाना शुरू किया। वर्तमान में मकान का आंतरिक कार्य प्रगति पर है।

परिवार के जीवन में आया बड़ा बदलाव

पक्का आवास मिलने पर ज्ञानु भगत ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे उनके परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्रामीणों के जीवन स्तर में हो रहा सुधार

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले के कई जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आवास मिल रहा है। इससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है और उन्हें बेहतर जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।

राज्य खबर स्पेशल