Congress Leader Arrested : ब्रेकिंग…एपस्टिन फाइल विवाद…! कांग्रेस नेता विनोद तिवारी यूपी से गिरफ्तार…कारण यहां जानें
नई दिल्ली, 14 मार्च। Congress Leader Arrested : एपस्टिन फाइल से जुड़े विवाद में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच कई दिनों से चल रही थी और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश में जाकर तिवारी को हिरासत में लिया और उन्हें आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है। जांच एजेंसियां इस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई हैं।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि एपस्टिन फाइल से जुड़े इस मामले में कुछ संवेदनशील जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद जांच तेज कर दी गई थी। इस सिलसिले में कांग्रेस नेता से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी की ओर से इस गिरफ्तारी पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजनीतिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।
राज्य खबर

