Jashpur में जर्जर पुल के निर्माण की शुरुआत…सिंगीबहार–कछुआकानी मार्ग होगा सुरक्षित

Jashpur में जर्जर पुल के निर्माण की शुरुआत…सिंगीबहार–कछुआकानी मार्ग होगा सुरक्षित

रायपुर, 14 मार्च। Jashpur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में सिंगीबहार से कछुआकानी मुख्य मार्ग पर स्थित जर्जर पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। लंबे समय से पुल की खराब स्थिति के कारण क्षेत्र के लोग जोखिम भरे हालात में आवागमन करने को मजबूर थे। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के संज्ञान में मामला आने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग को निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

पड़ोसी राज्यों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग

बताया गया है कि सिंगीबहार–कछुआकानी मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो छत्तीसगढ़ को पड़ोसी राज्यों झारखंड और ओडिशा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है। पुल की जर्जर स्थिति के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों, किसानों और मजदूरों को लंबे समय से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

निर्देश मिलते ही शुरू हुआ निर्माण कार्य

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया को जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देश मिलते ही संबंधित विभाग की टीम ने स्थल पर पहुंचकर पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल

पुल निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी समस्या का अब समाधान होने जा रहा है।

आवागमन के साथ विकास को मिलेगी गति

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि पुल निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन सुरक्षित और सुगम होगा। साथ ही आसपास के गांवों के विकास और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

राज्य खबर