Rice Mill Fire : उतई में राइस मिल में भड़की आग…5 घंटे बाद मिला काबू…यह देखें VIDEO

Rice Mill Fire : उतई में राइस मिल में भड़की आग…5 घंटे बाद मिला काबू…यह देखें VIDEO

दुर्ग, 12 मार्च। Rice Mill Fire : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई स्थित राम जानकी राइस मिल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में धान की बोरियों और बारदानों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

लाखों रुपए का नुकसान

दमकल कर्मियों ने करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए लगभग 20 गाड़ियों पानी का इस्तेमाल करना पड़ा। इस आगजनी की घटना में लाखों रुपये के धान और बारदाने जलकर खाक हो गए। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

आग लगने के कारणों की जांच

फिलहाल छत्तीसगढ़ पुलिस और उतई थाना की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है।

राज्य खबर