CG BIHAAN : बिहान योजना से बदली पूनम देवी की किस्मत…बनीं ‘लखपति दीदी’

CG BIHAAN : बिहान योजना से बदली पूनम देवी की किस्मत…बनीं ‘लखपति दीदी’

रायपुर, 09 मार्च। CG BIHAAN : मुख्यमंत्री विष्णु देव साई के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।

स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी

Jashpur district के दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिमड़ा की पूनम देवी इस बदलाव की प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई हैं। गणेश महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य पूनम देवी आज ‘लखपति दीदी’ के रूप में जानी जाती हैं।

पहले मजदूरी से चलता था घर

पूनम देवी बताती हैं कि पहले वे घर-गृहस्थी के कामों तक ही सीमित थीं और परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए मजदूरी करनी पड़ती थी। आर्थिक स्थिति सामान्य थी, जिससे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन हो जाता था।

मुद्रा योजना से मिला सहारा

स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें बचत, ऋण सुविधा और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी मिली। वर्ष 2025 में उन्होंने Pradhan Mantri Mudra Yojana के तहत 1 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया और उस राशि से अपने छोटे किराना दुकान का विस्तार किया।

किराना दुकान से बढ़ी आय

दुकान को व्यवस्थित और बड़ा करने के बाद उनके व्यवसाय में लगातार वृद्धि हुई। वर्तमान में उनकी दुकान से हर माह लगभग 30 से 35 हजार रुपये तक की बिक्री हो जाती है। इस आय से वे अपने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ बच्चों की पढ़ाई भी अच्छी तरह करवा पा रही हैं।

गांव की महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

पूनम देवी का कहना है कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आत्मविश्वास और आर्थिक स्थिरता दोनों आए हैं। आज वे अपने परिवार के साथ-साथ गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से जिले में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

राज्य खबर स्पोर्ट