Pension for all : निराश्रित पेंशनधारकों के लिए आसान जीवन प्रमाण पत्र प्रक्रिया…घर बैठे बनाएं डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

Pension for all : निराश्रित पेंशनधारकों के लिए आसान जीवन प्रमाण पत्र प्रक्रिया…घर बैठे बनाएं डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

रायपुर, 05 मार्च। Pension for all : रायपुर नगर निगम के शहरी गरीबी उपशमन विभाग ने शहर के सभी निराश्रित पेंशनधारकों को घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन की सरल प्रक्रिया बताई है। इस सुविधा से पेंशनधारकों को पेंशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया

  • अपने एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर से लाभार्थी सत्यापन अनुप्रयोग डाउनलोड करें।

  • अनुप्रयोग खोलकर आधार संख्या और मोबाइल संख्या दर्ज करें।

  • इसके बाद फेस पहचान अनुप्रयोग डाउनलोड करने का संदेश प्राप्त होगा।

  • प्ले स्टोर से फेस पहचान अनुप्रयोग डाउनलोड कर अपना चेहरा स्कैन करें।

  • पुनः लाभार्थी सत्यापन अनुप्रयोग में जाकर केंद्र शासन → राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम → लाभार्थी सत्यापन विकल्प चुनें।

  • आधार संख्या और मोबाइल संख्या दर्ज कर ओटीपी भरें तथा फेस स्कैन करें।

  • सत्यापन पूर्ण होते ही आपका डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार हो जाएगा।

महत्वपूर्ण जानकारी

  • जिनका पहले से पंजीकरण हो चुका है, उन्हें “पूर्व से पंजीकृत” का संदेश प्राप्त होगा।

  • छत्तीसगढ़ शासन के कुछ लाभार्थियों को “इस योजना में पंजीकृत नहीं” का संदेश मिल सकता है। ऐसे मामलों में अभी जीवन प्रमाण पत्र सत्यापन आवश्यक नहीं है।

समस्या होने पर कहां करें संपर्क

यदि किसी पेंशनधारक को प्रक्रिया में कठिनाई आती है, तो वे रायपुर नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में संपर्क कर सकते हैं।

संपर्क अधिकारी:

  • नगर निगम उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा

  • कक्ष क्रमांक 103 में सुनीता चंद्राकर एवं उषा बघेल

इस सुविधा से अब निराश्रित पेंशनधारक घर बैठे सुरक्षित और सरल तरीके से अपना जीवन प्रमाण पत्र बनाकर पेंशन वितरण में बाधा से बच सकेंगे।

राज्य खबर