रायपुर, 02 मार्च। PM Suryagahr Yojana : PM नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने और स्वच्छ ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। CM विष्णु देव साई के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को बिजली बिल में राहत के साथ पर्यावरण संरक्षण का लाभ मिल रहा है।
3 किलोवाट सोलर संयंत्र से बदली तस्वीर
Korba जिले के खरमोरा निवासी हीरा राम साहू ने जून 2025 में अपने घर पर 3 किलोवाट क्षमता का सौर संयंत्र स्थापित कराया। इसकी कुल लागत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये रही।
योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये और राज्य सरकार से 30 हजार रुपये का अनुदान मिला। इस प्रकार कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की शासकीय सहायता से आर्थिक भार कम हुआ और सौर ऊर्जा अपनाना उनके लिए आसान हो गया।
बिजली बिल में भारी कमी
चार सदस्यीय परिवार के लिए पहले बिजली बिल एक नियमित मासिक व्यय था। सोलर पैनल लगने के बाद पारंपरिक बिजली पर निर्भरता लगभग समाप्त हो गई है।
अब उनका मासिक बिजली बिल मात्र 30 से 70 रुपये के बीच आ रहा है। सेवानिवृत्त जीवन जी रहे श्री साहू के लिए यह बचत आर्थिक प्रबंधन में बड़ी सहूलियत साबित हो रही है।
हरित ऊर्जा से पर्यावरण संरक्षण
पूर्व में सीएसईबी में कार्यरत रहे हीरा राम साहू ने कहा कि यह योजना आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी और लाभकारी है। इससे घरेलू खर्च में कमी आई है और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाएं वास्तव में नागरिकों के जीवन में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन ला रही हैं।

