DR Raman singh ko diya Gyapan
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न तकनीकी विभागों उप अभियंता (सिविल/विद्युत/यांत्रिकी) के बहुत से पद खाली है। इसके चलते छत्तीसगढ़ के सिविल-बिजली इंजीनियर्स ने विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह को ज्ञापन सौंपा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसकी जानकारी RTI के द्वारा मिली है। साथ ही रिक्त पदों का विवरण और विधानसभा में पूछे गए प्रश्नों के जवाब से प्राप्त हुई।
इन विभागों इतने दिनों से नहीं हुई भर्ती
1.RES (ग्रामीण यांत्रिकी सेवा) – अंतिम भर्ती 2013
2.UADD (नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग) – अंतिम भर्ती 2018
3.PHED (लोक स्वस्थ्य यांत्रिकी विभाग) अंतिम भर्ती 2013
4.PWD (लोक निर्माण विभाग) अंतिम भर्ती 2018
5.CGHB (छत्तीसगढ़ गृह निर्माण विभाग) अंतिम भर्ती 2014
6.WRD (जल संसाधन विभाग) अंतिम भतीं 2022
7.RDA (रायपुर विकास प्राधिकरण) अंतिम भर्ती 2018
8. NRDA (नया रायपुर विकास प्राधिकरण) अंतिम भर्ती 2018
AMB (कृषि विपणन बोर्ड)- अंतिम भर्ती 2018 9.
10.CECB (छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड) अंतिम भर्ती 2017 उक्त विभागों में पिछले 5 सालों में केवल wed (जल संसाधन विभाग) में उप अभियंता (सिविल/वि./पा.) के कुछ पद निकार
11 . PHC (पुलिस हाउसिंग कॉपरिशन) अंतिम भर्ती 2012 12.CGMSCL (छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉपटिशन लिमिटेड) अंतिम भर्ती 2013
13. T&CP (नगर एवं ग्राम निवेश) अंतिम भर्ती 2018 14.CTE (V) मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) – अंतिम भर्ती 2018
15.CSIDC (छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम) अंतिम भर्ती 2016
16. CREDA (अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण)- भर्ती नहीं आई।
17.CG-RERA (छत्तीसगढ़ रियल इस्टेट नियामक प्राधिकरण)- भर्ती नहीं आई।
विधानसभा अध्यक्ष को बताई परेशानी
गौरतलब है कि जल संसाधन विभाग में उप अभियंता (सिविल/वि. यां) के और भी पद रिक्त हैं। इसके अलावा अन्य किसी विभाग में 2018 के बाद से अभियंताओं के लिए कोई भी भर्तियां नहीं निकाली गई।
इस कारण से हम तकनीकी संघ के अभ्यर्थी काफी परेशान, निराश और हतोत्यााहित महसूस कर रहे है। हममें से बहुत से अभ्यर्थी अपने आयु सीमा के अंतिम पड़ाव पर खड़े है अगर सही समय पर भर्ती नहीं निकाली गई तो ये परिक्षा देने से वंचित हो जायेंगे।