Ex DGP Vishwaranjan : छत्तीसगढ़ के हाई प्रोफाइल पूर्व DGP विश्वरंजन की तबीयत नाजुक…! अस्पताल में भर्ती…प्रशासनिक गलियारों में चिंता
रायपुर, 12 फरवरी। Ex DGP Vishwaranjan : छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्व रंजन की तबीयत काफी गंभीर बताई जा रही है। उन्हें पिछले महीने पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें कार्डियक समस्याएं आई थीं, और उनकी स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। कुछ समय पहले, उन्हें वेंटिलेटर से हटा लिया गया था, लेकिन हाल ही में उनकी हालत फिर से बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। विश्व रंजन छत्तीसगढ़ के छठे डीजीपी के रूप में काम कर चुके हैं और उनके पुलिस सेवा में योगदान को लेकर हमेशा चर्चा होती रही है।
राज्य खबर

