Accident : रायपुर में बड़ा हादसा…! स्कूल जा रहे भाई-बहन को पुलिस टो-वैन ने मारी जोरदार टक्कर…भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत…बहन गंभीर…यहां देखें VIDEO

Accident : रायपुर में बड़ा हादसा…! स्कूल जा रहे भाई-बहन को पुलिस टो-वैन ने मारी जोरदार टक्कर…भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत…बहन गंभीर…यहां देखें VIDEO

रायपुर, 06 फरवरी। Accident : राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ क्लब के पास स्कूल जा रहे भाई-बहन को पुलिस की टो-वैन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही भाई की मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों भाई-बहन रोज की तरह स्कूल जा रहे थे, तभी पीछे से आई पुलिस टो-वैन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल बहन को तत्काल इलाज के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश देखने को मिला।
Breaking News